न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र को संबोधित करते हुए भारत की विदेश नीति, वैश्विक शांति और सुरक्षा पर भारत का मजबूत रुख स्पष्ट किया। पीएम मोदी ने कहा कि जब हम मानवता की सफलता की बात करते हैं, तो यह सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।
उन्होंने सुरक्षा परिषद में बहुप्रतीक्षित सुधारों की पुरजोर वकालत करते हुए कहा कि 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना 20वीं सदी की संस्थाओं से नहीं किया जा सकता। इसके अलावा उन्होंने आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन पर सभी देशों से एकजुट होने का आह्वान किया।