कानपुर। ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए रोमांचक दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से पराजित कर दिया। बारिश से प्रभावित इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी कर मैच को अपने पक्ष में मोड़ा। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की आक्रामक शुरुआत के बाद गेंदबाजों ने कमाल दिखाया।
रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की फिरकी के सामने बांग्लादेशी बल्लेबाज टिक नहीं सके। अश्विन को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। इस जीत के साथ ही भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में अपनी शीर्ष स्थिति और मजबूत कर ली है।